Thursday, 3 September 2015

Chalanse bachne ke liye is ladki ne police ko diya ye offer...

फ्लोरिडा। यहां के एक इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने पुलिस अफसरों से एक ऐसी पेशकश की जिससे वह खुद ही मुश्किल में फंस गई। ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद जब पुलिस वाले उसका चालान बनाने आए तो उसने इससे बचने के लिए तीनों पुलिस वालों को सेक्‍स करने का ऑफर दे दिया।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, फ्लोरिडा ट्रैफिक पुलिस ने एंगर्ट को नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब पुलिस अधिकारी ने एंगर्ट का चालान काटना चाहा तो उसने तीन पुलिस अधिकारियों से सेक्‍स की पेशकश कर दी। यह पेशकश उसने इसलिए किया ताकि वह चालान से बच सके।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 24 साल की एंगर्ट को नशे में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही जांच में यह भी मालूम चला कि उसने शराब के साथ कोकीन का भी सेवन कर रखा था।

इसके बाद जब वहां मौजूद तीन पुलिस अधिकारी उसका चालान काटने के लिए आए तो युवती ने तीनों के सामने उससे सेक्‍स करने की पेशकश कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवती ने ऐसा इसलिए किया ताकि हम सभी उसका चालान ना काटें और उसे छोड़ दिया जाए।

इस घटना के बाद फ्लोरिडा पुलिस ने युवती पर तकरीबन साढ़े तीन लाख रूपयों का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एंगर्ट के बेल बॉंड भरने के बाद ही उसे कस्‍टडी से छोड़ा।

No comments:

Post a Comment

SoraFilms

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi ermentum.Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi fermentum.




Contact Us

Name

Email *

Message *